एम्स दिल्ली ने पीडियाट्रिक सर्जन को रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग देने की पहल की है। इसके लिए देश के पहले मोबाइल रोबोटिक ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म का पीडियाट्रिक एंडोस्कोपिक सर्जन्स ऑफ इंडिया (पेसिकॉन 2026) के 21 वें वार्षिक सम्मेलन में अनावरण हुआ। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के 300 से अधिक प्रतिनिधि रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग के लिए शामिल हो रहे है। इसमें दा विंची रोबोट की मदद से पीडियाट्रिक सर्जन को रोबोटिक सर्जरी के गुर सिखाएं जाएंगे। इसके लिए दो अलग-अलग मोबाइल रोबोटिक बस में प्रतिभागियों को रोबोट के साथ रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।