नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को कुंभ स्नान के लिए जाने वाली भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। जिसमें अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं की मांग पर दो कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। उसी में यात्रा करने के लिए अचानक बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना को लेकर उत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने वजह बताई है।