दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर आप पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान जारी रखा है। जिसमें आतिशी समेत आप के सभी नेता घर घर जाकर लोगों की राय ले रहे हैं। मीडिया से बाचतीत के दौरान आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को प्यार और विश्वास करते हैं। हम लोगों की राय ले रहे हैं कि अगर उन्हें इस फर्जी मामले में जेल भेज दिया जाता है तो क्या उन्हें सीएम पद पर बना रहना चाहिए या नहीं।