फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बढ़ता चलन: सोशल मीडिया के चक्कर में युवा बिगाड़ रहे त्वचा, ओपीडी में बढ़े मामले

युवाओं और किशोरों में सुंदर दिखने की चाह के चलते ब्यूटी प्रोडक्ट्स का अंधाधुंध इस्तेमाल बढ़ गया है। इसका असर अस्पतालों की त्वचा रोग ओपीडी में साफ नजर आ रहा है, जहां स्किन एलर्जी, मुंहासे, जलन और पिगमेंटेशन के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार 13 से 25 वर्ष की उम्र के बच्चे सोशल मीडिया से प्रभावित होकर बिना सलाह फेयरनेस क्रीम, सीरम और एक्ने कंट्रोल प्रोडक्ट्स का प्रयोग कर रहे हैं। कई किशोर अपनी तुलना दोस्तों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से करते हुए मानसिक दबाव में भी आ रहे हैं। केस स्टडी: पूर्वी दिल्ली की 15 वर्षीय छात्रा लगातार क्रीम बदलने से त्वचा में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची, जबकि उत्तर दिल्ली का 21 वर्षीय कॉलेज छात्र मुंहासों के इलाज में बार-बार प्रोडक्ट बदलने से गंभीर समस्या में फंस गया। त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि कम उम्र में ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बचना और किसी भी समस्या में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें