उत्तरांचल कॉलोनी में प्रिंस परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात में पैदल घर पर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइकों पर सवार दबंगों ने उन्हें रोक लिया। एक दबंग के हाथ में बेसबॉल का डंडा था। हमलावर युवक को जमीन पर लिटाकर डंडे से पीटते रहे है। मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित प्रिंस ने मामले की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।