सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन का दायरा अब पड़ोसी गांवों तक बढ़ा दिया है। चिह्नित ठिकानों पर मोर्टार से गोलाबारी की जा रही है। सुरक्षाबलों की आक्रामक रणनीति के बाद पहाड़ों के चप्पे-चप्पे से वाकिफ आतंकी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल घने जंगल में छिपे दहशतगर्दों की निगरानी के लिए ड्रोन और हेलिकॉप्टरों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार से आतंकी यहां शरण लिए हुए हैं।