बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को खूब भा रहा देसी तरीका। भीषण गर्मी के बीच राजधानी में मिट्टी के मटकों की मांग एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। अब केवल निम्न आय वर्ग ही नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर, निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी व्यापारी व संपन्न परिवार मटकों का इस्तेमाल करने लगे हैं, दूसरी ओर रिक्शा चालक रेहड़ी पटरी वाले मजदूर वर्ग के लोग इसे पहले की तरह आज भी सबसे भरोसेमंद साधन मान रहे हैं