फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दीर्घायु, संतान की रक्षा और सुख समृद्धि की कामना के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा

Digvijay Singh Updated Sat, 16 May 2026 07:41 PM IST

शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर मनाए जाने वाले इस विशेष पर्व को लेकर सुबह से ही सुहागिन महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष यानी बरगद की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु, संतान की रक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रेटर नोएडा व वेस्ट स्थित विभिन्न सेक्टर और सोसाइटी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट पूजा की। वहीं  वट सावित्री व्रत के अवसर पर दिल्ली के आरके पुरम में भी विवाहित महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें