पुलिस कारवाई की जानकारी डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने दी। डीसीपी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी वृंदावन गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद, सनी निवासी अंकुर विहार गाजियाबाद, अंकुर की मां ममता, सुनार जोहेब निवासी शालीमार गार्डन गाजियाबाद के रूप में हुई है। इनके कब्जे से लूट की 10 चेन बरामद हुई हैं। दोनों बदमाशों का पुराना क्राइम रिकॉर्ड भी है। सनी के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद में 38 आदित्य के खिलाफ 23 केस दर्ज हैं।