दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज ने छात्रों को तनावमुक्त और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है। कॉलेज प्रशासन ने एनबीसीसी के सीएसआर फंड के सहयोग से परिसर में एक आधुनिक “फिटनेस वैलनेस सेंटर तैयार किया है, जहां छात्रों के लिए ओपन जिम, इंडोर जिम, फिजियोथेरेपी सेंटर, योग, की सुविधाएं दी जा रही हैं। खास बात यह है कि इन सुविधाओं का लाभ छात्र पूरी तरह निशुल्क उठा रहे हैं। वही एक फिसियोथेरेपिस्ट को भी नियुक्त किया गया है। इस तरह से कॉलेज छात्रों की पढ़ाई के साथ साथ फ़िटनेस पर भी ध्यान दे रहा है।