आज छठ महापर्व का दूसरा दिन है। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में लगे छठ बाजार में बड़ी संख्या में छठ व्रती खरीददारी करने पहुंचे। छठ व्रतियों का कहना है कि महापर्व के मौके पर महंगाई की मार पड़ी है। ज्यादातर सामान महंगे हो गए है़ं। वहीं, दुकानदार बाजार में रौनक बढ़ने से खुश दिख रहे हैं।