फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ा हादसा: यमुना में डूबने से भाजपा नेता की मौत, मछलियों को दाना खिलाने पहुंचे थे नदी किनारे

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शनिवार सुबह यमुना में डूबने से भाजपा करावल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कुलदीप नैनवाल (47) के रूप में हुई है। सुबह के समय वह शनि मंदिर में पूजा करने के बाद मछलियों को दाना खिलाने ठोकर नंबर-7 के पास चले गए। मछलियों को दाना डालने के बाद जैसे ही वह हाथ धोने के लिए आगे बढ़े, इस दौरान एक पत्थर पर पैर रखते ही वह पत्थर के साथ आगे गहरे पानी में फिसल गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जब लोग उनके पास पहुंचे तब तक वह डूब चुके थे। बाद में मामले की सूचना पुलिस, दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें