फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लूटकांड: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, हथियार के बल पर यात्रियों से करता था लूटपाट

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 17 जुलाई को इनोवा गाड़ी में सवार यात्रियों से हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले मामलें में फिरोजपुर झिरका पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र प्रदीप निवासी बिजोली थाना खरखौदा जिला मेरठ उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के मकान से 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मेरठ जिले के थाना मवाना के निलोहा निवासी इंटीरियर डिजाइनर संजय धामा 17 जुलाई को वह अपने एक साथी के साथ अपनी इनोवा गाड़ी से जयपुर से अपने गांव जा रहे थे। शाम करीब सात बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर उनकी गाड़ी का टायर फट गया। टायर बदलते समय एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीन बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर उनकी सोने की चेन, सोने का ब्रेसलेट, सोने की अंगूठी और 50 हजार रुपये नकद लूट लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले, 20 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में पहला आरोपी रोहित उर्फ जीवा निवासी सालापुर थाना धनकोट जिला गौतमबुद्ध नगर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो तोले की सोने की चेन, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। उसके बाद दूसरे अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था । तत्पश्चात फिरोजपुर झिरका पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी आकाश को 28 अगस्त को गिरफ्तार किया। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद, उसके मकान से 30 हजार रुपये बरामद किए गए । पुलिस मामलें की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें