फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर की दादागिरी: सालाहेड़ी गांव के स्कूल में अध्यापक का उत्पात, प्रधानाचार्य को दी जान से मारने की धमकी

सालाहेड़ी गांव में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य के साथ एक अन्य स्कूल के अध्यापक द्वारा झगड़ा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला प्रधानाचार्य का आरोप है कि गांव का ही रहना वाला एक अध्यापक उनके स्कूल में आकर दादागिरी करते हुए उनके साथ बदतमीजी करता है और सरकारी काम में बाधा डालता है। शनिवार को भी उक्त अध्यापक ने बच्चों के सामने करीब दो घंटे तक स्कूल में जमकर उत्पाद मचाया। सरकारी काम में बाधा डाली। जब अध्यापक का विरोध किया है तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। फिलहाल, प्रधानाचार्य ने पुलिस को शिकायत देकर अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन मलिक ने बताया कि वह करीब तीन साल से स्कूल में कार्यरत है। गांव का ही रहने वाला उस्मान नाम का एक व्यक्ति स्कूल में आए दिन आकर उन्हें परेशान करता है। उस्मान पास के ही गांव के सरकारी स्कूल में जेबीटी गेस्ट अध्यापक है। शनिवार को सुबह करीब साढ़े 8 बजे स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। उसी समय उस्मान आया और उनके ऊपर स्कूल मिड डे मील में गड़बड़ी करने का आरोप लगाने लगा। आरोप है कि उक्त अध्यापक मिड डे मील का रिकॉर्ड मांगने लगा। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो उस्मान तेश में आ गया और बदतमीजी करने लगा। सुमन मलिक का आरोप है कि उस्मान ने बच्चों के सामने करीब 2 घंटे तक स्कूल प्रांगण में उत्पाद मचाया। जिसमें न केवल स्कूल का अनुशासन भंग हुआ, बल्कि सरकारी काम में बाधा भी डाली गई है। महिला प्रधानाचार्य का आरोप है कि पहले भी कई बार उस्मान स्कूल में आकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर चुका है। उन्हींने कहा कि उस्मा किसी बात को लेकर हमारे ऊपर दबाव बनाना चाहता है। जिससे हम काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें उस्मान से जान का खतरा बना हुआ है। इसलिए उस्मान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। शिकायत के आधार पर हम जांच कर रहे हैं । जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें