फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में सातवीं गिरफ्तारी, तीन दिन की पुलिस रिमांड

अनुज कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 08:14 PM IST

हरियाणा के मेवात क्षेत्र में चल रहे बड़े पाकिस्तानी जासूसी और टेरर फंडिंग मामले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने सातवीं गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तावडू उपमंडल के गांव भंगोह निवासी युवा वकील नयूब पुत्र जफरुद्दीन के रूप में हुई है। एसआईटी के एक अधिकारी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नयूब को तीन दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। लंबी पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बृहस्पतिवार को नूंह अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोप है कि नयूब इस मामले के मुख्य आरोपी और पहले गिरफ्तार युवा वकील रिजवान खरखड़ी निवासी का करीबी सहयोगी था। दोनों गुरुग्राम कोर्ट में साथ प्रैक्टिस करते थे। नयूब रिजवान के साथ हवाला और टेरर फंडिंग के लेन-देन में सक्रिय था और पंजाब कई बार साथ गया था। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक कुल सात गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें पांच आरोपी पंजाब (जालंधर व अमृतसर) के हैं, जबकि दो मेवात के वकील हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें