इन दिनों नूंह शहर की हालत किसी तालाब से कम नहीं है। शहर का बहुत बड़ा हिस्सा जलभराव की चपेट में है, जिससे न केवल लोगों की आम दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन, नगरपरिषद के साथ-साथ वार्डवासी स्वयं के प्रयासों से पानी को निकालने में जुटे हुए है, फिलहाल उनकी समस्या सुलझती नहीं दिख रही है।