मोहम्मद इलियास ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी। मंगलवार को पुनहाना अनाज मंडी स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने पहली बार खुलकर स्वीकार किया कि उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार की बजाय निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांगल के पक्ष में मतदान किया था। इस दौरान उनके बेटे जावेद अहमद भी मौजूद रहे।