हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सुशासन का मूल आधार जनता को समयबद्ध, पारदर्शी और पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ सेवाएं उपलब्ध कराना है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त किया जा सके।