फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: पुलिस लाइन में रैपिड एक्शन फोर्स प्रशिक्षकों द्वारा कानून-व्यवस्था ड्यूटी प्रशिक्षण शुरू

राहुल तिवारी Updated Sat, 20 Dec 2025 08:53 PM IST

जिला में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार पुलिस लाइन नूंह में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 20 से 26 दिसंबर 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम के अनुसार, अल्फा कंपनी के पुलिसकर्मी 20 से 23 दिसंबर तक तथा ब्रावो कंपनी के पुलिसकर्मी 24 से 26 दिसंबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। सभी संबंधित थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अल्फा कंपनी के कर्मियों को 20 दिसंबर सुबह 8 बजे तथा ब्रावो कंपनी के कर्मियों को 24 दिसंबर सुबह 8 बजे पुलिस लाइन नूंह में पहुंचना सुनिश्चित करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें