फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: पंचर कार को पीछे से मारी टक्कर, दंपती की मौत; चार बच्चे हुए अनाथ

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 28 Mar 2026 10:03 PM IST

दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 68 के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में राजस्थान के भरतपुर जिले के कमालपुर निवासी दीपेंद्र (37) और उनकी पत्नी अशर्फी उर्फ अपसरी (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दंपति अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद वे सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य कार ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें