पुलिस विभाग, आयुष विभाग नूंह और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। कार्यक्रम में पुलिस के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।