फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: विधानसभा की लेखाकार समिति ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

नूंह स्थित मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर हरियाणा विधानसभा की लेखाकार समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया, जिसमें मरीजों की शिकायतों ने कॉलेज प्रशासन की तैयारियों और दावों की पोल खोलकर रख दी। निरीक्षण का नेतृत्व समिति अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने किया। निरीक्षण टीम में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हेल्थ सुधीर राजपाल के अलावा फिरोजपुर झिरका से विधायक मम्मन खान, नारनौल से विधायक व पूर्व मंत्री राव ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह और असंध से विधायक योगेंद्र राणा शामिल रहे। समिति के आगमन की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज का स्टाफ पूरी तरह सतर्क नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें