तावड़ू शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्र में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने राजस्व संपदा गांव ढीडारा और झामुवास में विकसित की जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।