देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी व तेजस्वी यादव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने ओर गालियां देने के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यालय “झिरकमल” पर कार्यकर्त्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में जूलूस निकालकर एनएच 248ए पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू की अगुवाई में आयोजित रोष प्रदर्शन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन, जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, नत्थूराम गुर्जर, मास्टर गंगादान डागर, धर्मेंद्र सोनी, जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जाहिद हुसैन चेयरमैन, थान सिंह कश्यप, आसू पहलवान घासेड़ा समेत अनेक कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की।