नोएडा के राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद देशभर में अपने 95 संस्थानों के माध्यम से देश के युवाओं के करियर को संवारने का कार्य कर रहे हैं। यहां से बीएससी की डिग्री और डिप्लोमा हासिल कर चुके छात्र अब देश के नामी होटलों समेत विदेशों में भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं और अपना भविष्य संवारते हुए लाखों लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।