फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने सदस्य बनाने के लिए तय किए कायदे-कानून, 20 नए सदस्य बनाने पर मिलेंगी पार्टी में जिम्मेदारी

श्याम जी. Updated Mon, 07 Jul 2025 07:25 PM IST

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने नोएडा में अपने सदस्यता अभियान को तेज करने का एलान किया है। 14 अप्रैल को शुरू हुआ यह अभियान 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर समाप्त होगा। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए नए सदस्य बनाने का कायदे कानून तय कर दिए हैं, जिसके तहत पार्टी में पद पाने की लालसा रखने वाले कार्यकर्ता व नेताओं को 20-20 नए सदस्य बनाने होंगे। इस लक्ष्य को पूरा न करने वालों को पार्टी में किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी। ये बातें सोमवार को नोएडा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें