ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने दीपावली के मौके पर लोगों को एयरपोर्ट के पास घर बनाने का तोहफा दिया है। प्राधिकरण 31 अक्तूबर को 821 भूखंडों की आवासीय योजना को लांच कर रहा है। यह भूखंड सेक्टर-18 और सेक्टर-24ए में होंगे। इन भूखंडों का आकार 120, 162, 200 और 250 वर्ग मीटर होगा। योजना में आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। जबकि इसका ड्रॉ 27 दिसंबर को होगा। ड्रॉ में नाम नहीं आने वाले आवेदकों का पैसा 29 दिसंबर तक वापस कर दिया जाएगा। इस बारे में जानकारी दे रहे हैं सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह