फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट से एयरपोर्ट तक फर्राटा भरना होगा आसान

यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट से एयरपोर्ट तक फर्राटा भरना अब और आसान हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे के समानांतर आने वाली 60 मीटर रोड को एयरपोर्ट से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। एयरपोर्ट से 900 मीटर सड़क बनाई जा रही है, जो सीधा 60 मीटर रोड से आकर मिलेगी। 900 मीटर सड़क के बीच आने वाली नहर के ऊपर पुल का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुरू कर दिया गया है। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद यहां से उड़ाने शुरू करने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेस-वे से एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से गुजरना होगा और वह सीधे एयरपोर्ट में प्रवेश करेंगे। वहीं दूसरी ओर एक्सप्रेस-से के जीरो प्वाइंट से समानांतर आने वाली 60 मीटर रोड से आने वाले लोग भी 900 मीटर की रोड से होकर सीधे एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। 900 मीटर की यह सड़क एयरपोर्ट से लेकर 60 मीटर रोड तक बनाई जा रही है। इस सड़क के बीच से नहर गुजरती है, जिसके ऊपर से पुल बनाया जा रहा है। जिससे वाहनों को फर्राटा भरने में किसी तरह की असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें