फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मकर संक्रांति पर सोसाइटी में महिलाओं ने बांटी खिचड़ी

मकर संक्रांति के दिन शहर की हाईराइज सोसाइटियों में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी की महिलाओं ने सोसाइटी निवासियों को खिचड़ी बांटी। सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में ममता मल्होत्रा, किरण, दर्शना, वीणा, वर्षा, सीमा, संध्या, अनु, गुलशन, ज्योति और चंचला ने खिचड़ी बांटी। इसके साथ सर्दी से बचाव के लिए मोजे भी बांटे गए। सेक्टर 119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में लोहड़ी का त्योहार भव्य तरीके से मनाया। इस अवसर पर बोनफायर, सीनियर सिटीजन क्लब द्वारा मंच पर प्रदर्शन, पारंपरिक खाद्य स्टॉल, रेवड़ी वितरण और डीजे नाइट का आयोजन किया गया। एल्डिको आमंत्रण के एओए अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे सीनियर सिटीजन क्लब के सदस्यों ने इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। उमेश बंसल, एनके शर्मा, नीता गोयल, गीता हिरानी, ब्रिज बाला, सुनीता मदान, पवन बाला, जसप्रीत कौर समेत अन्य सदस्यों ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, सेक्टर 74 स्थित केपटाउन, ग्रैंड अजनारा हेरिटेज, गोल्फ सिटी प्लॉट नंबर 8, गोल्फ एवेन्यू प्लॉट नंबर 2 समेत अन्य सोसाइटियों में खिचड़ी बांटी गई। मकर संक्रांति पर प्रभु सेवा मंडली, एसोटेक विंडसर कोर्ट की ओर से मुख्य द्वार पर भंडारे का आयोजन किया। इस आयोजन के तहत निवासियों की ओर से प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें