नोएडा के गेझा गांव में सीवर और पीने के पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। लगभग 10 हजार की आबादी वाला यह गांव अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। तंग गलियों में ओवर फ्लो होते सीवेज चेंबर से निकलना दूभर है। सफाईकर्मी मनमाने ढंग से कार्य करते हैं। इससे अक्सर गांव भर में गंदगी का अंबार लगा रहता है। इस तरह की कई समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं।