फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: अमर उजाला फाउंडेशन का ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम, छात्राओं को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को नोएडा स्थित महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में पुलिस और थाने के प्रति झिझक तोड़ना और कानून पर भरोसा बढ़ाना था। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरोंडी की छात्राएं शामिल हुईं। थानाध्यक्ष संदीपा चौधरी ने छात्राओं को पुलिस की भूमिका, कार्यप्रणाली और आपात स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के तरीके की जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर गोदावरी गोस्वामी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जब मुश्किल में होता है तो सबसे पहले सहायता के लिए पुलिस को ही खोजता है। उन्होंने छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। एसआई प्रियंका धाकरे ने कहा कि किसी तरह की असहज स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में तुरंत वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 या फिर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करना चाहिए। पुलिस आपके पास पहुंचेगी। आप चाहेंगे तो आपकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। छात्राओं ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पुलिस के कार्य और व्यवहार को नजदीक से समझा। पुलिस किस तरह लोगों की सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए समर्पण के साथ काम करती है यह भी जान। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए गए। इस मौके पर एसआई जगपाल सिंह, आरक्षी हिना सैनी, शुभि, शिक्षिका कविता सिंह, निशा त्रिपाठी व सारिका बंसल आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें