ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट में सुरक्षा बलों के तीन दिवसीय स्व-सशक्तिकरण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन सत्र में बोलते हुए भारतीय नौसेना में सेवारत वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ प्राचीन भारतीय संस्कृति को पुनः जागृत कर रही है। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि बाहरी शत्रुओं से तो हम इसलिए लड़ते हैं क्योंकि वो दिखाई देते हैं। लेकिन आत्मा में कुछ ऐसे शत्रु प्रवेश कर गए हैं, जो दिखाई नहीं देते। आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा ही हम उन्हें समझ सकते हैं।