फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: आत्मनिर्भर विकसित भारत विषय पर तीन दिवसीय महाकुंभ का आयोजन

राहुल तिवारी Updated Tue, 23 Dec 2025 06:59 PM IST

ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया की ओर से आत्मनिर्भर विकसित भारत विषय पर तीन दिवसीय महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11,296 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने कहा कि नवाचारों को बढ़ावा देना उद्देश्य है। विकसित भारत को बनाने के लिए नवाचार अहम भूमिका निभाएगा। यह आयोजन उत्कृष्टता की निरंतर यात्रा को आगे बढ़ाने और भविष्य को आकार देने में सहायक सिद्ध होगा। तीन दिनों तक युवा प्रतिभाओं द्वारा अपने कार्यस्थलों पर किए गए मौलिक योगदान और विचारों को देखना अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग एवं सर्विस सेक्टर से 601 संगठन भौतिक रूप से और 170 संगठन वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस दौरान 2,209 केस स्टडी भौतिक रूप से और 125 केस स्टडी काइज़न मोड में प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में विभिन्न चैप्टर्स से लगभग 500 अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर डीके श्रीवास्तव,अविनाश मिश्रा, अनिल खत्री आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें