फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो पुलिस ने पकड़े चोर: चोरी के 102 KG एल्युमीनियम पत्ती के बंडल बरामद, तीन गिरफ्तार

अनुज कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 07:17 PM IST

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने कंपनी से चोरी के आरोपियों को शनिवार को रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 102 किलोग्राम एल्युमीनियम पत्ती का बंडल (अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए) बरामद किया गया है। सेक्टर-155 स्थित वेहेरेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर इन्द्र बहादुर ने बताया कि उनकी कंपनी फार्मा पैकेजिंग सामग्री के उत्पादन और बिक्री का काम करती है। इसमें एल्युमिनियम फॉयल, एडहेसिव नियो फोर्स और नायलॉन फिल्म जैसी सामग्री का उत्पादन होता है। गोदाम में स्टॉक की जांच की गई तो भारी मात्रा में माल गायब मिला था। कंपनी में पूर्व में तैनात सिक्योरिटी गार्ड अभिषेक कुमार औरंगाबाद (बिहार) ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 3 मार्च 2025 की रात कंपनी से उक्त सामान चोरी कर किसी वाहन में भरकर बाहर ले गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को मामले में गाजियाबाद निवासी नाजिम, हापुड़ निवासी मोईन व अलीगढ़ निवासी शिब्बू के रूप में हुई है। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि आरोपियों द्वारा कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की मदद से एल्युमीनियम पत्ती का बंडल चोरी किया गया था। वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें