फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी को भेजा गया जेल

Digvijay Singh Updated Thu, 04 Sep 2025 05:56 PM IST

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी डिलीवरी ब्वॉय गौरव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिला ने केस दर्ज कराया था कि उसका पति अहमदाबाद स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। वह फ्लैट में दो बच्चों के साथ रहती हैं। गुलिस्तानपुर में रहने वाला युवक गौरव दूध की सप्लाई किया करता था। युवक से महिला ने दूध लेना शुरू कर दिया। कभी कभी वह घर का सामान भी मंगाती थी। आरोप है कि एक दिन युवक आया और बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। फिर उसकी वीडियो बना ली। आरोपी धमकी देकर बार-बार घर पर आने लगा। पीड़िता ने युवक के सोसायटी में प्रवेश पर रोक लगवा दी। आरोपी अब पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने अश्लील वीडियो उसके पति के पास भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद से पीड़िता डरी व सहमी थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा-76 (किसी महिला पर हमला करने या उस पर आपराधिक बल प्रयोग करने) व आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर घटना में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था। आरोपी मूलरूप गांव नारंगपुर थाना सरूरपुर खुर्द मेरठ का रहने वाला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें