फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जताया विरोध

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टेट अनिवार्यता के संबंध में दिए गए आदेश के विरोध में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं,लेकिन देश के लाखों शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति प्राप्त होने के लिए टेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। उन शिक्षकों को भी पदोन्नति हेतु टेट अनिवार्य किया गया है जो आरटीई एक्ट 2009 के पूर्व में नियुक्त हुए हैं उन्हें टेट की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए। राष्ट्रीय काउंसलर प्रांतीय ऑडिटर जिला मंत्री नरेश कौशिक ने कहा कि सेवा नियमावली के अनुसार जिन शिक्षकों को नियुक्ति के यथा समय योग्यतानुसार नियुक्ति की गई थी। उन्हें टीईटी से मुक्त रखा जाए एवं नियुक्ति के यथा समय उपयोगिता अनुसार पदोन्नति की जाए। इस मौके पर विनोद नागर, संजीव शर्मा,घनानंद शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा,नीरज चौबे महिला,राजीव कुमार,गंगा राम शर्मा, मुकेश वत्स, सतपाल भाटी,धर्म राज शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें