ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास से गुरुवार रात गुजर रहे एक ट्रक के केबिन में अजगर दिखाई दिया। चालक और क्लीनर ने ट्रक रोक कर शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से अजगर को पकड़ लिया। ट्रक से निकालने के बाद भी उसे पकड़ने के लिए काफी देर मशक्कत करनी पड़ी। चौकी इंचार्ज व टीम ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह अजगर को काबू में किया।