आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई अब सिर्फ भविष्य की तकनीक नहीं, बल्कि आने वाले कुछ वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इंसानों जैसी सोचने-समझने और फैसले लेने की क्षमता वाला एजीआई जल्द हकीकत बन सकता है। हालांकि इसके साथ बड़े खतरे भी जुड़े हैं। अगर इसे बिना मजबूत सुरक्षा मानकों और सख्त नियमों के विकसित किया गया तो यह साइबर हमलों और जैविक खतरों जैसी गंभीर चुनौतियां पैदा कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि एजीआई को लेकर वैश्विक स्तर पर अभी से ठोस तैयारी की जरूरत है। अगर इसका जिम्मेदारी से इस्तेमाल किया गया तो यह नई दवाओं की खोज, स्वच्छ ऊर्जा, अत्याधुनिक तकनीक और विज्ञान के कई क्षेत्रों में बड़ी क्रांति ला सकता है। माना जा रहा है कि इसका असर औद्योगिक क्रांति से भी कई गुना बड़ा और तेज हो सकता है, जो मानव सभ्यता के लिए एक नए युग की शुरुआत साबित होगा।