ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 जून से तीन दिवसीय जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए सुबह 8:30 बजे रिपोर्टिंग अनिवार्य की है। जन्मतिथि के अनुसार खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई माना जाएगा।