फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में छात्रों को मिली साइबर ठगी से बचाव से लेकर ट्रैफिक नियमों की सीख

जितेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jul 2026 08:18 PM IST

बिरोंडी चक्रसेनपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसीपी ट्रैफिक सौरभ सिंह ने छात्रों को पढ़ाया ने सुरक्षा का पाठ। - किसी भी आपात स्थिति, सड़क दुर्घटना, चोरी, झगड़े, छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 पर दें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 महिला हेल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध है, जहां शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। -पुलिस कभी किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। यदि कोई खुद को पुलिस, सीबीआई या आयकर विभाग का अधिकारी बताकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए धमकाए तो उसकी बातों में न आएं और तुरंत नजदीकी थाने या 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें। उन्होंने ओटीपी, बैंकिंग और निजी जानकारी किसी से साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की भी सलाह दी। -वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य करें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, तेज गति से बचें और नाबालिगों को वाहन न चलाने दें। छात्राओं से उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ या उत्पीड़न जैसी किसी भी घटना को छिपाने के बजाय तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। -साइबर अपराध की शिकायत 1930 पर फोन करें। पुलिस कभी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। इसलिए कोई पुलिस, सीबीआई, इनकम अधिकारी बनकर वॉट्सऐप वीडियो कॉल कर धमकी दे तो नजीदीकी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराएं। सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्ति से दूर रहे। अपनी निजी जानकारी किसी को भी साझा नहीं करें। ओटीपी किसी को नहीं बताए। किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें। -छेड़खानी सहित अन्य बात को छात्राएं छिपाएं नहीं अपने पर शिक्षक, अभिभावक से जरूर बताए। पुलिस शिकायत दर्ज कराने पर कार्रवाई होती है। जानकारी के मंत्र से जागरूक बनें पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक सौरभ सिंह, सूरजपुर कोतवाली से महिला उप निरीक्षक आंशु गंगवार, ट्रैफिक कांस्टेबल कपिल कुमार, प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, गीता भाटी, निशा त्रिपाठी, पवन कुमार, सारिका बंसल, सौरभ शर्मा, रिंकी भाटी,अर्चना भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें