शंकरा स्पेशल स्कूल सेक्टर 33 में एडुरचना ने क्षेम्या के सहयोग से सृजन पुरस्कार का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एडुरचना के संस्थापक शोभित जैन के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए सम्मान, अवसर और समावेशन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेजपाल सिंह नागर (विधायक, दादरी) उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिव्यांगजन, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों और परिवर्तनकर्ताओं को सम्मानित किया।