नोएडा के सेक्टर 50 स्थित मेघदूतम पार्क में रविवार शाम भारतीय नौसेना के विश्व प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा बैंड ने शानदार संगीत प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों और लोकप्रिय धुनों पर आधारित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। साल में केवल 10 चुनिंदा स्थानों पर प्रस्तुति देने वाले इस बैंड का नोएडा में कार्यक्रम शहर के लिए गौरव का विषय रहा।