ग्रेटर नोएडा में शहर में विभिन्न सेक्टर सोसाइटियों में लगे दुर्गा पंडालों में मंगलवार को महाअष्टमी पर मां दुर्गा पूजा की गई। साथ ही आयोजकों की ओर से डांडिया उत्सव भी आयोजन किया गया। भारी संख्या में भक्तों ने पंडालों में पहुंचकर माता की पूजा अर्चना की।ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई 1,2 स्थित कालीबाड़ी मंदिर के परिसर में ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित रजत जयंती दुर्गा पूजा में महाअष्टमी के अवसर पर आस्था, अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में भक्तों ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। रात्रि में जागरण में बॉलीवुड कलाकार विनोद राठौड़ ने माता के भजनों पर प्रस्तुुति देकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। समिति के महासचिव देबकी घोषाल ने कहा कि महाअष्टमी दुर्गा पूजा के सबसे पावन दिनों में से एक है। विनोद राठौड़ की उपस्थिति ने रजत जयंती उत्सव में विशेष रंग भर दिए।