सेक्टर म्यू एक के निवासी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही व अनदेखी का शिकार है। सेक्टर में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी हैं। क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो, दीवारों का प्लास्टर का गिर रहे। नालियां चौक, पानी की निकासी की उचित व्यवस्था, पेडों की छंटाई, एनसीपीएल के पैनल बॉक्स खुले हुए है। साथ ही ड्रेन सिस्टम काम नहीं कर रहे है। स्ट्रीट लाइट पेड़ों की टहनियों ढ़की हुई है। पार्कों में लगे ओपन जिम के उपकरण टूट गए है। पानी की सप्लाई प्रभावित होती रहती है। पानी की किल्लत और सुरक्षा व्यवस्था की कमी से निवासी स्वयं को असुरक्षित और ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू एक के निवासियों ने मंगलवार को अमर उजाला सेक्टर संवाद कार्यक्रम में यहां की समस्याओं से अवगत कराया। निवासियों का कहना है कि सेक्टर की मकानों की छत जर्जर अवस्था में है। प्लास्टर टूटकर गिरता रहता है। इससे सेक्टर में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सीवरों की सफाई नहीं होने से ओवरफ्लो होकर बह रहे है। गंदे पानी से उठने वाली बदबू से लोगों का बुरा हाल है। पार्कों में लगे ओपन जिम रखरखाव नहीं होने से जंग खाए हुए है और टूट गए है। साथ ही पार्कों में पेड व घास की कटाई नहीं हुई है। मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट पेड़ों की टहनियों से ढकी हुई है। इससे रात के समय महिला व बच्चों का घर से निकलना कठिन हो रहा है। शाम होते ही सेक्टर में अंधेरा छा जाता है। सेक्टर में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से मच्छर का लार्वा पनप रहा है। लेकिन प्राधिकरण की ओर से फॉगिंग का छिड़काव नहीं हुआ है। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शिकायत कर चुके है। लेकिन अधिकारियों का शिकायत पर कोई ध्यान नहीं रहता है।