फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेस्ट विला सोसाइटी: बढ़े मेंटेनेंस शुल्क पर निवासियों में नाराजगी, आरडब्ल्यूए को जिम्मेदारी सौंपने की मांग

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 31 May 2026 09:57 PM IST

गोदरेज गोल्फ लिंक की क्रेस्ट विला सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 308 विला हैं। इनका मेंटेनेंस शुल्क 15 हजार से 42 हजार रुपये प्रति माह तक है, जो शहर के कई क्षेत्रों में मकानों के किराये से भी अधिक है। इसके बावजूद यहां अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। निवासियों के अनुसार पहले मेंटेनेंस शुल्क 6.06 रुपये प्रति वर्ग फुट था, लेकिन एक अप्रैल से इसे बढ़ाकर करीब 7 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है। वहीं, जनरेटर के पावर बैकअप का शुल्क भी 29 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। आरोप है कि इतना अधिक मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद सुरक्षा, कूड़ा निस्तारण और बागवानी जैसी सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं। इसके अलावा गोल्फ कोर्स का रखरखाव भी निवासियों के मेंटेनेंस शुल्क से किया जा रहा है, जबकि उन्हें वहां प्रवेश तक नहीं दिया जाता। मेंटेनेंस शुल्क के खर्च का कोई स्पष्ट हिसाब-किताब भी उपलब्ध नहीं कराया जाता। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में आरडब्ल्यूए का गठन हो चुका है और बिल्डर से रखरखाव की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को सौंपने की मांग की गई है। उनका कहना है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद नियमों के अनुसार आरडब्ल्यूए को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई। निवासियों ने प्रशासन और प्राधिकरण से मामले की जांच कराने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें