फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सेक्टर-96 में हेलीपैड तैयार

15 जून को नोएडा प्राधिकरण के नए कार्यालय, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी परियोजनाओं और सिटी बस सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण नए कार्यालय के पास हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों को सजाने-संवारने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। सड़कों के डिवाइडरों पर पौधे लगाए जा रहे हैं और नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं और किसी प्रकार की कमी न रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें