नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उद्घाटन की घोषणा होने के बाद पुलिस प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर ने एयरपोर्ट में पुलिस और ऑथोरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।