फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: अंडरपास से राहत कम, मुसीबत ज्यादा; करीब 2 घंटे अंडरपास के पानी में फंसी रही गर्भवती महिला

ग्रेटर नोएडा केतिलपता अंडरपास में पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिला को हुई। जिसकी गाड़ी अंडरपास में पानी भर जाने से खराब हो गई। करीब दो घंटे तक महिला अंडरपास के पानी में फंसी रही। उन्हें डॉक्टर को दिखाने अस्पताल जाना था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह अंडरपास राहत कम मुसीबत ज्यादा लेकर आता है। हल्की सी बारिश में ही चारों तरफ पानी भर जाता है,जिससे निवासियों को काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही यहां से गुजरने वाले लोगों को भी इस परेशानी से जूझना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दावे हर बार हल्की सी बारिश खोल देती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें