उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली प्रतिभा गुप्ता ने 25 साल की उम्र में व्यापार की ओर कदम बढ़ाकर अपने सपनों की शुरुआत की। प्रतिभा ने 50 हजार रुपये का निवेश कर छह महीने पहले अपना कारोबार शुरू किया। अब वह कम उम्र में ही कपड़ों के व्यापार को आगे बढ़ा रही हैं, जिसे वैश्विक स्तर तक पहुंचाना चाहती हैं।