फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पुलिस कार्यक्रम: ग्रेनो में छात्राओं को महिला थानाध्यक्ष ने बताए अधिकार, 24 घंटे पुलिस सुरक्षा का भरोसा

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 17 Mar 2026 07:14 PM IST

पुलिस आपके अधिकारों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहती है। बिना डर-झिझक के पुलिस से अपनी बात कह सकते हैं। मुसीबत में हिम्मत से काम लेना होगा। यदि एक बार आप चुप हो गईं तो आगे भी आपके साथ अन्याय हो सकता है। ये बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में पहुंची छात्राओं से थानाध्यक्ष संदीपा चौैधरी ने कहीं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि महिला के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम से कम करें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन पर मदद मांगें। पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर राह चलते कोई परेशान करता हो घरेलू हिंसा की बात हो या किसी अन्य तरह की समस्या हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा और पुलिस उन अवांछित तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस दौरान साइबर क्राइम के बारे में भी बताया गया। छात्राओं को बताया गया कि अगर आपका सोशल मीडिया पर अकाउंट है तो उसमें प्राइवेसी लगाएं। किसी अनजान शख्स से ऑनलाइन दोस्ती न करें। कार्यक्रम में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी बताया गया। वीडियो कॉल पर बातचीत नहीं करने की बात बताई। इस मौके पर हिमानी चौधरी,अर्चना कटियार और प्रदीप भाटी मौके पर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें